Asia Cup 2022: करो या मरो वाले मैच में भारत को 6 विकेट से शिकस्त, समीकरण ही बना सकते है फाइनल की राह

Asia Cup 2022: करो या मरो वाले मैच में भारत को 6 विकेट से शिकस्त, समीकरण ही बना सकते है फाइनल की राह

मंगलवार को एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) सुपर-4 (Super-4) का तीसरा मुकाबला भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच खेला गया। इस 'करो या मरो' (Do Or Die) के मुकाबले में भारत को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 173 रनों का स्कोर खड़ा किया। टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 6 विकट से जीत दर्ज की। श्रीलंका ने 4 विकेट पर 174 रनों का स्कोर बनाया। सुपर-4 में टीम इंडिया लगातार दूसरी बार हारी है, जिसके साथ भारतीय टीम के फाइनल (Final) में पहुंचने के रास्ते नामुमकिन हैं। लेकिन अगर पाकिस्तान (Pakistan) आगे के दोनों मैच हार जाए और भारतीय टीम अफगानिस्तान (Afghanistan) को हरा दे तो रन रेट (Run Rate) के आधार पर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच सकती है। वहीं पाकिस्तान अगर जीत गई तो भारत एशिया कप (AsiaCup) से बाहर हो जाएगी। 

श्रीलंका के ओपनर्स (Openers) ने सिर्फ 12वें ओवर में 97 रनों की पार्टनरशिप की। पथुम निसांका (Pathum Nisanka) ने 37 बॉल में 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। जबकि कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने 37 बॉल में 57 रन बनाए। श्रीलंका के ओपनर्स के आउट होने पर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के स्पेल ने श्रीलंका को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। युजवेंद्र चहल ने अपने 4 ओवर में 34 रन दिए और 3 विकेट लिए, उन्होंने दोनों ओपनर्स के अलावा चरिथ असालंका (Charith Asalanka) को भी आउट किया। भारतीय टीम में शामिल किए गए रविचंद्रन अश्विन ने अपने चार ओवर में 32 रन दिए और एक विकेट लिया। अश्विन (Ashwin) ने दनुष्का गुनाथिलका (Danushka Gunathilaka) (1 रन) को अहम मौके पर आउट कर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला। हालांकि, अंत में जाकर श्रीलंका जीत ही गई।  

बात करे भारतीय टीम की तो केएल राहुल (KL Rahul) सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए, टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ताबड़तोड़ 72 रन बनाए। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 5 चौके, 4 छक्के लगाए। लेकिन कप्तान रोहित के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ज़ीरो के स्कोर पर आउट हुए, जबकि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant17-17 के स्कोर पर आउट हुए। रोहित का साथ कुछ देर के लिए सिर्फ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने निभाया जिन्होंने 34 रनों की पारी खेली। अंत में भारत के रनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और भारत की पारी 173 के स्कोर पर खत्म हुई।

हेमलता बिष्ट